{"_id":"688534e0f9969802470c7c5e","slug":"udhampur-kargil-vijay-diwas-mla-pawan-kumar-gupta-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125653-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बलिदानियों को किया नमन, वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बलिदानियों को किया नमन, वीर नारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ पर शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते अखिल भारती
कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ पर शहर के टाउन हाल के पास बने शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शनिवार को भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक पवन कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, एडीसी प्रेम सिंह, वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रधान महादीप सिंह जम्वाल, टीम खालसा के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा, व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया, शिवालिक कॉलेज के डायरेक्टर डॉ विक्रम गुलाटी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा एनसीसी कैडेट्स, सहित समाजसेवी संगठनों और समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। शहीद कैप्टन तुषार महाजन के वीर पिता देव राज गुप्ता भी उपस्थित रहे। कारगिल युद्ध मे शामिल सेना मेडल कैप्टन कौशल कुमार शर्मा और कैप्टन तारा सिंह तथा उपस्थित वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कर्नल बलवंत सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध एक अत्यंत कठिन परिस्थिति मे लड़ा गया युद्ध था जिसे हमारे बहादुर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से जीता। पूर्व सनिकों और वीर नारियों ने कारगिल के बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।