चिनैनी। पुलिस ने दो ट्रकों से सात क्विंटल (700 किलो) भुक्की बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाईवे पर चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ संतोख राज देओल तथा थाना प्रभारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे एक ट्रक को जब पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका तो उसमें साढे़ छह क्विंटल भुक्की बरामद हुई, जिसे सेब की पेटियों के बीच में छिपा रखा था।
दूसरा ट्रक भी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था, चैकिंग में डाले में बनाई गुप्त जगह में छिपाकर रखी करीब 50 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान जगराज सिंह निवासी मंगली लुधियाना तथा यशपाल शर्मा निवासी पंचकुला के तौर पर हुई है। ब्यूरो