{"_id":"5dbf10238ebc3e93c202dca5","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1964618147","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: तवी नदी में गिरा ट्रक, तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: तवी नदी में गिरा ट्रक, तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर समरोली इलाके में शनिवार देर रात को ट्रक के खाई में गिरने से बक्करवाल समुदाय के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर सभी को जीएमसी रेफर कर दिया गया।
शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे गैस सिलेंडर की सप्लाई लेने वाले ट्रक में सवार होकर बक्करवाल समुदाय का डेरा घाटी से जम्मू की तरफ जा रहा था। ट्रक में काफी संख्या में भेड़ व बकरियां भी रखी गई थी। जैसे ही ट्रक समरोली में पहुंचा तो अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और तवी नदी की तरफ पलट गया। पलटे खाकर ट्रक पत्थरों में बीच गिर में रुक गया। ट्रक के नीचे गिरते ही अंदर सवार लोगों की चीख पुकार के साथ गूंज उठा। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे। कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के अब्दुल रशीद (50), मुख्तयार (22) और नाजिया (16) सभी निवासी नगरोटा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोहम्मद हारुन, शमीमा, उजमा, नुसरत निवासी पैंथल, शाजिया निवासी जगती, मारफा निवासी नगरोटा और चालक गुरमीत सिहं निवासी मीरा साहिब गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर सभी को जीएमसी रेफर कर दिया। दुर्घटना में करीब 20 बकरियां भी मारी गई हैं। सुरक्षित बचे हुए लोगों ने बताया कि बकरियों के मरने व घायल होने पर लाखों का नुकसान हुआ है। उनकी सरकार से अपील है उनकी सहायता की जाए।