{"_id":"5dbf0def8ebc3e93cd66d451","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1964603198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव कल्याण संत सम्मेलन में दिया सत्य और शांति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव कल्याण संत सम्मेलन में दिया सत्य और शांति का संदेश
उधमपुर में गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। गुरु रविदास मंदिर में रविवार को 28वां महान मानव कल्याण संत सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लेकर प्रभु और गुरु की महिमा का गुणगान किया और मंदिर में माथा टेक कर सुख शांति की प्रार्थना की। श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे आरती अरदास के साथ संत सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भक्ति संगीत शुरू किया गया, जिसमें बारी बारी से कई श्रद्धालुओं भजनों का गायन करके गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद संतों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वामी गुरदीप गिरी ने गुरु रविदास के दोहे सुनाते हुए कहा कि गुरु की शरण में जाकर ही मानव का कल्याण हो सकता है। प्रभु ने मानव को भक्ति करने के लिए ही जीवन प्रदान किया है और यह गुरु की शरण में जाकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक शिक्षा भी बहुत ज्यादा आवश्यक है। अपने माता पिता की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। आज समाज में इस सेवा भाव की कमी आ रही है। जो आने वाले समय के लिए अच्छा नहीं है। गुरु रविदास सभा के प्रधान काका राम ने बताया कि इस सम्मेलन की शुरूआत 1992 में शुरू हुई थी। सम्मेलन में मधुर वाणी को सुन कर लोग जीवन को सफल बना रहे हैं। प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने संगत को सद्मार्ग पर चलने को कहा। इस अवसर पर सभी वर्ग के लोगों ने शामिल होकर मंदिर में माथा टेका। सुबह से ही लोगों ने मंदिर मेें पहुंचना शुरू कर दिया था। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब से भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।