फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

उधमपुर में पार्कों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर में सफाई करतीं महिलाएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के मां राजेश्वरी आश्रम की तरफ से रविवार को जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लेकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई की देखरेख में रविवार सुबह करीब आठ बजे सफाई अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल के पार्क से की गई। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पार्क में सफाई की। पार्क के अंदर जमा गंदगी को साफ किया। पेड़ों के आसपास उगी घास को काटा। साथ ही पौध रोपण भी किया। इसके सफाई अभियान दोपहर करीब एक बजे तक जारी रहा। महात्मा समता भाई ने संदेश देते हुए कहा कि आसपास सफाई रखने के साथ लोगों को अपने मन के अंदर भी सफाई रखनी होगी। साफ सफाई रख कर अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था आत्मज्ञान प्रचार प्रसार के साथ समाज सेवा और विभिन्न जन कल्याणकारी कार्य में भी जुटी हुई है। जिला अस्पताल में सफाई करने के बाद संस्था के सदस्यों ने वीनस चौक पर बने पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर देव राज, जीवन कुमार, वेद प्रकाश, संदूर सिंह, विजय कुमार, मदन लाल, संगम, मानव व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed