{"_id":"5dbc7b238ebc3e017768d2ce","slug":"udhampur-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1963417137","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएएस प्रोबेशनर्स ने ऐतिहासिक क्रिमची मंदिर का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएएस प्रोबेशनर्स ने ऐतिहासिक क्रिमची मंदिर का किया दौरा
क्रिचमी के पांडव मंदिर पहुंचे प्रोबेशनर केएएस अधिकारी।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईएमपीए)के ग्रुप लीडर डा. रमन जंडियाल के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) प्रोबेशनर्स 2016 के एक 22 सदस्यीय समूह ने शुक्रवार को उधमपुर का दौरा कर वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
समूह कोआर्डिनेटर शादी लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके उपरांत केएएस प्रोबेशनर्स ने ऐतिहासिक क्रिमची मंदिरों का दौरा किया। जहां उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञ कर्मचारियों के साथ बातचीत की और क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर के बारे में जानकारी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि इस तरह की एक्सपोजर यात्रा निश्चित रूप से उन्हें जम्मू-कश्मीर के सामाजिक सांस्कृतिक लोकाचार के बारे में गहराई से जानने में मदद करेगी। इसके बाद में प्रोबेशनर्स के समुह ने बीडीओ कार्यालय का दौरा किया और खंड विकास अधिकारी, उधमपुर के साथ बातचीत की। जहां उन्हें ग्रामीण विकास विभाग के काम के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इंटरेक्टिव सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि प्रभावी निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। उन्हें समाज के कमजोर वर्ग के लिए ईमानदारी और लगन से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।