{"_id":"68b0b93815c0423a2101efe0","slug":"udhampur-hotel-and-resturant-organisation-came-forward-for-help-pilgrims-katra-news-c-309-1-sjam1002-102304-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: होटल व रेस्तरां संघ आया आगे, श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: होटल व रेस्तरां संघ आया आगे, श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जा रही
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो की यात्रा स्थगित होने से प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी, प्रसिद्ध अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र, मां वैष्णो देवी भवन परिसर और सभी यात्रा मार्ग सुनसान पड़े हुए हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर इंतजार कर रहे श्रद्धालु लगातार कटड़ा से ही मां के दरबार को माथा टेक रहे हैं। वहीं होटल व रेस्तरां संघ श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे आया है।
कटड़ा में रुके श्रद्धालुओं की सहायता के लिए होटल एवं रेस्तरां संघ के साथ ही कटड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य व्यापारिक संगठन आगे आए हैं | होटल व रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं को कटड़ा में रहने की अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है या फिर जम्मू की ओर जाने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
वजीर ने बताया कि ऐसे जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा में होटल के साथ ही गेस्ट हाउस, धर्मशाला में ठहरने को लेकर निशुल्क इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को जम्मू की ओर रवाना करने को लेकर भी हर संभव सहायता की जा रही है। कटड़ा चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष राजकुमार पादा ने भी श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। कटड़ा के रेलवे स्टेशन परिसर के साथ अन्य स्थानों पर नगर वासियों द्वारा जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को खाने-पीने को लेकर कोई दिक्कत ना हो। फिलहाल श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संवाद