{"_id":"66d3a0b0a682f3e224038ac4","slug":"udhampur-health-diarrhea-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114825-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डायरिया से बचना है तो बाहरी चीजों से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डायरिया से बचना है तो बाहरी चीजों से करें परहेज
Sun, 01 Sep 2024 04:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत सेर मंजला में लगाया जागरूकता शिविर
ग्रामीणों में बांटे ओआरएस के पैकेट और दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पंचायत सेर मंजला में डायरिया रोेको अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर डायरिया से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, बाहरी खानेपीने की चीजों से परहेज करने और ओआरएस का अधिक से अधिक सेवन करने की अपील की। टीम ने लोगों को पानी को बिना उबाले न पीने की सलाह दी, ताकि लोग डायरिया की चपेट में आने से अपने आपको ओर अपने परिवार के सदस्यों को बचा सके।
शिविर में आए सभी लोगों को विभाग की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही टीम ने अपने घरों व उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी बीमारी की जड़ गंदगी है। अगर हम स्वच्छता का ख्याल रखेंगे तो हम कई बीमारियों से बचे रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों को बाहर से मिलने वाली खाने पीने की चीजों से दूरी बनाए रखने को कहा।