फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue

Udhampur News: जिले में नए चार डेंगू पॉजिटिव के मामले मिले, 14 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 10 Sep 2024 05:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को पांचवें दिन चार नए मामले मिले हैं। इसके साथ जिले में मामलों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। इसमें तीन मामले बाहर के हैं। जिले में अभी तक 11 मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, डेंगू अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। उसी के चलते अभी तक जिला अस्पताल में डेंगू के 235 टेस्ट हुए हैं, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जीएमसी में भी टेस्ट प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जीएमसी में मलेरिया के भी टेस्ट किए जा रहे हैं।

वहीं बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि सोमवार को डेंगू पॉजिटिव के 4 नए मामले आए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आए दिन डेंगू के पॉजिटिव मामले सामने आने शुरू हो गए है। उसी के चलते विभाग की ओर से बनाई गई टीमें लोगों के घरों में जाकर डेंगू के टेस्ट करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के डेंगू के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed