{"_id":"66d3a221001f1945130dfaa4","slug":"udhampur-health-dengue-test-and-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114828-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिब गांव में वायरल पीड़ितों के किए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिब गांव में वायरल पीड़ितों के किए टेस्ट
Sun, 01 Sep 2024 04:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तेज की सैंपलिंग
घर-घर जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में डेंगू के पांच मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ग्रामीण सहित व शहरी क्षेत्रों में विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है।
शनिवार को ब्लॉक टिकरी के जिब गांव में लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के टेस्ट भी किए। हालांकि, उनकी जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है बीते दिन डेंगू के स्थानीय लोगों के 2 नए मामले पॉजिटिव आने के बाद विभाग की टीमें सर्तक हो गई है।
डेंगू से बचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में जाकर लोगों को साफ सफाई सुचारू रूप से रखने के साथ ही अपने घर आंगन व छतों पर पुराने कबाड़ सामान को इकट्ठा न करने की हिदायत दे रहे हैं। ब्लॉक टिकरी में पड़ते जिब गांव के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ ही विभाग द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर छापे गए पोस्टर भी लगाए गए।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बीएमओ टिकरी राजकुमारी सकोलिया का कहना था कि विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों में जाकर डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें कई जगहों पर फॉगिंग भी कर रही हैं।