फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, chikangunia

Udhampur News: चिकनगुनिया के मरीजों को घरों में किया आइसोलेट

Thu, 26 Sep 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 26 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, chikangunia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में दो दिन पहले मिले चिकनगुनिया के आठ मरीजों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। साथ ही चिकित्सकों की ओर दवाइयां देने के साथ ही दिए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
चिकनगुनिया वायरल बुखार की तरह होता है। एक हफ्ते तक लगातार बुखार रहे तो मरीज के शरीर पर रेसेज हो जाते है। इससे उन्हें चिकनगुनिया हो सकता है। बीएमओ ब्लॉक टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि पिछले साल ब्लॉक में चिकनगुनिया का सितंबर माह में कोई भी मामला नहीं आया था। लेकिन, इस बार अभी तक दो नए मामले आए हैं। मरीजों को दवाइयां देकर घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार लोगों को चिकनगुनिया के अलावा डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले सितंबर माह में अभी तक डेंगू के 45 मामले आए थे, जबकि इस बार ये आंकड़ा 23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है चिकनगुनिया

कोरोना वायरस की तरह चिकनगुनिया बीमारी भी एक वायरस से फैलती है। इंसानों के शरीर में यह एडिस मच्छर के काटने से प्रवेश करता है। यह वायरस ठीक उसी लक्षण वाली बीमारी पैदा करता है, जिस प्रकार की स्थिति डेंगू में होती है और कई बीमारियों की तरह इसका भी कोई इलाज नहीं है और न ही इसके खिलाफ कोई टीका बना है।

चिकनगुनिया के लक्षण
-अचानक तेज बुखार आना
-जोड़ों में दर्द व मांसपेशियों में दर्द
-सिरदर्द, मतली
-थकान, त्वचा पर लाल चकते
-प्लेट्सलेट्स कम होने लगते हैं
-शरीर में काफी कमजोरी होने लगती है



चिकनगुनिया से बचाव के उपाय
-अपने आसपास साफ-सफाई रखें
-मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं
-पूरी बाजू की शर्ट पहनें या हो सके तो अपने पूरे शरीर को ढंक कर रखें
-मच्छरदानी लगाकर सोएं तो ज्यादा बेहतर है



चिकनगुनिया होने पर यह करें
-ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें
-तला-भुना खाने से बचें
-घर पर ही रहें और जितना ज्यादा हो सके आराम करें
-किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed