फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Health And Wellness Centre, Ronddomale, No Health Facilities

Udhampur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रौंददोमेल में खून की जांच की सुविधा नहीं

विज्ञापन
Udhampur, Health And Wellness Centre, Ronddomale, No Health Facilities
- जीएमसी उधमपुर में जाकर इलाज करवाने पर मजबूर क्षेत्रवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से 12 किलोमीटर दूर रौंददोमेल पंचायत में मौजूद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इलाके के लोगों पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रहीं। दस साल बीत जाने के बाद भी इस सेंटर में किसी प्रकार के खून की जांच न होने से मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
हालांकि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा विभाग से सेंटर में टेस्टों की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही इसे अपग्रेड कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बनाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच संसार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस साल पहले क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया था। यहां न तो एक्सरे और न ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है।
विज्ञापन

लोगों को इलाज करवाने के लिए 12 किलोमीटर दूर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर तकरीबन पंचायत में पड़ते कई क्षेत्रों के अलावा कई पंचायतों के तकरीबन दस हजार के करीब आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर हैं लेकिन विभाग की ओर से सेंटर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया के क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों व ब्लॉक दिवस पर होने वाली बैठक में भी इस सेंटर को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की मांग कर चुके हैं ताकि लोगों को इलाज के लिए आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। उन्होंने एक बार फिर से विभाग से जल्द से जल्द सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही इसे अपग्रेड करने की मांग की है।

कोट...
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लैब न होने के कारण टेस्ट नहीं होते हैं। सरकार की ओर से जैसे ही नई न्यू टाइप पीएचसी बनाने का फैसला लिया जाएगा तो उस समय इस सेंटर को प्राथमिकता के तौर पर अपग्रेड करने का प्रयास किया जाएगा।
-राज कुमारी सकोलिया, बीएमओ टिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article