फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Gole Mela, New Road Collapse

Udhampur News: गोल मेला में नई बनी सड़क धंसी, आसपास के घरों के गिरने का खतरा

विज्ञापन
Udhampur, Gole Mela, New Road Collapse
उधमपुर। शहर के गोल मेला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त हुई अंडर पास के साथ बनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बारिश के चलते बुधवार को शहर के गोल मेला इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के साथ बनी नवनिर्मित सड़क टूटकर धंस गई।
गनीमत रही कि अभी अंड पास को कार्यात्मक नहीं बनाया गया था, नहीं तो अंडर पास की सुरक्षा दीवार और इस सड़क धंसने से यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं सड़क के इस तरह पहली बरसात में ही टूटने से सड़क निमार्ण की गुणवत्ता और अपनाई गई तकनीक पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।
वहीं सड़क धंसने से साथ लगते घरों के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। रीतू देवी, ज्योति देवी, कृष्णानंद व अन्य ने बताया कि अंडरपास और हमारे घरों के बीच मात्र 10 फीट के आसपास का फासला रह गया है और बारिश से भूमि का कटाव धीरे-धीरे लगातार जारी है। जमीन का कटाव अधिक हुआ तो हमारे घर जमींदोज हो जाएंगे। इस चिंता से हम रातभर सो नहीं पा रहें हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन हमारी सुरक्षा को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठा रहा है और अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। बताया कि लगभग एक महीना पहले भी यहां एक मकान भूमि कटाव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। राजस्व विभाग के अधिकारी भी सिर्फ मौके का मुआयना करके चले गए हैं और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ भूमि कटाव वाले हिस्से पर तिरपाल डालकर खानापूर्ति कर गए हैं। हमारी मांग है कि सुरक्षा का पक्का इंतजाम करने के लिए यहां मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed