फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, GMC Hospital, Hepatatis B, Free Treatment

Udhampur News: जीएमसी अस्पताल में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित मरीजों का होता है निशुल्क इलाज

विज्ञापन
Udhampur, GMC Hospital, Hepatatis B, Free Treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जीएमसी अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर हर साल लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए डाक्टरों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके अलावा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग की ओर से इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। हालांकि हेपेटाइटिस कई तरह के होते है जिसमें हेपेटाइटिस ए, बी, व सी होता है। डाक्टरों का कहना है कि हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका लगाना , साफ सफाई का पालन करना, सुई और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से बचना, दूषित रक्त या शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से बचना भी आवश्यक है। इस संदर्भ में जीएमसी के डाक्टर विनोद गुप्ता ने बताया कि पहले अस्पताल में हेपेटाइटिस के सभी प्रकार के टेस्ट नहीं होते थे। लेकिन अब अस्पताल में इस बीमारी के सभी प्रकार के टेस्ट किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एचसीवी यानी काला पीलिया से ग्रस्त लोगों का इलाज निशुल्क किया जाता है इसके साथ ही इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए वीरवार को अस्पताल में ओपीडी होती है। जिसमें इस बीमारी से ग्रस्त लोग काफी संख्या में अस्पताल में पहुंचते है जहां पर उनके टेस्ट करने के साथ ही बाकी इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों को शराब पीने अन्य रोगों के होने का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई हेपेटाइटिस ए,बी, व सी बीमारी से पीड़ित है तो वह रक्तदान के साथ साथ किसी दूसरे व्यक्ति को अंग दान भी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को बिना अपने डाक्टर की सलाह के कोई भी दवाईयां नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन



हेपेटाइटिस सी से बचने के लिए सावधानियां .हेपेटाइटिस ए और बी के टीके लगवाएं
.हेपेटाइटिस सी से संक्रमित लोगों को शराब नहीं पीनी चाहिए.
.कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह से ले।


हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए सावधानियां
. तरल पदार्थ पीने चाहिए।
.स्वस्थ संतुलित आहार खाना चाहिए
. पर्याप्त आराम करना चाहिए और शराब से बचना चाहिए।

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed