{"_id":"6898f73688cd54bd190226c3","slug":"udhampur-gattu-thread-youth-died-family-protest-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126209-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, इंसाफ की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, इंसाफ की लगाई गुहार
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान रोती बिलखती मृतक युवक की मां और बहन
- गट्टू डोर से युवक की मौत का मामला: लोगों ने प्रशासन से परिवार की तत्काल आर्थिक सहायता करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शनिवार को गट्टू डोर से गला कटने के कारण सीन ब्राह्म्णा के राजिंदर कुमार की मौत से गुस्साए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने रविवार को अंतिम संस्कार से पहले शव को गढ़ी शिव मंदिर के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर अपने दुख का इजहार किया।
लोगों ने कहा कि गट्टू डोर की वजह से पीड़ित परिवार का इकलौता सहारा छिन जानने से परिवार पर न सिर्फ दुखों का पहाड़ टूटा है बल्कि उनकी रोजी-रोटी का साधन भी खत्म हो गया है। इसलिए प्रशासन तत्काल परिवार की आर्थिक सहायता करे और दोषियों को पकड़ कर परिवार को इंसाफ दिलाए। प्रदर्शन के दौरान मां और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था।
कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रवक्ता आकाश वर्मा व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रह्लाद शर्मा ने कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर बख्शें नहीं जाएंगे। पीड़ितों की सहायता और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को रक्षाबंधन पर सीन ब्राह्म्णा का 25 वर्षीय राजिंदर कुमार बाइक पर जा रहा था कि गढ़ी क्षेत्र के शिव मंदिर के पास उसके गले में आकर पड़ी पतंग की डोर से गहरा कट लग गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल जीएमसी पहुंचाया लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। राजिंदर एक बेहद गरीब परिवार का इकलौता सहारा था। उसके पिता की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। बूढ़ी मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी का बोझ उसी के कंधों पर था। वह टी-मोड़ में एक दर्जी की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण भी कर रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीड़ित परिवार की मदद की जाए : वर्मा
नेकां प्रवक्ता आकाश वर्मा ने कहा कि काफी दुखदायी घटना है। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रहा है। हम फिर भी यह मांग करते हैं कि इस जानलेवा डोर की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार और प्रशासन से अपील करेंगे कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाए। जनता से भी अपील है कि इस गरीब परिवार की सहायता के लिए आगे आए।
मासूमों की जान से खिलवाड़ करना बंद करें : मगोत्रा
कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी इस परिवार के साथ हैं। अपनी तरफ से प्रशासन के सहयोग से पूरा प्रयास करेंगे कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाए। गट्टू डोर बेचने वालों और इस्तेमाल करने वालों से भी यही विनती है कि इंसानियत का लिहाज करें और थोड़े से लाभ और शौक के लिए मासूमों की जान से खिलवाड़ करना बंद करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट--
मां-बहन को बिखलते देख हर कोई तड़प उठज्ञ
प्रदर्शन के दौरान मृतक की मां और बहन को बिलखता देखकर हर किसी का दिल तड़प उठा। कोई परिवार के लिए इंसाफ गुहार लगाता नजर आया तो कोई दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करता दिखा। सभी का कहना था कि यह हादसा नहीं कत्ल है क्योंकि प्रशासन और पुलिस की बार- बार अपील के बाद भी जिन लोगों की वजह से एक मासूम की जान चली गई और एक हंसते खेलते परिवार का इकलौता सहारा छिन गया है, वे कातिल हैं और उनको सजा अवश्य मिलनी चाहिए।
भाई के सपने को जरूर साकार करूंगी
शव के पास बिलखती बहन ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसका बड़ा भाई राजिंदर ही उसके लिए पिता का फर्ज निभा रहा था। वह मुझे पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनाना चाहता था। इसके लिए हम दोनों ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन भी किया था। वह कहता था कि तू मेरी बहन नहीं भाई है और हम दोनों भाई मिलकर अपनी मां का सहारा बनेंगे। जब तक तू अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो जाती तेरी शादी नहीं कराऊंगा। इसके वे मुझे पढ़ने का समय तय करने से लेकर दौड़ लगाने के लिए भी सुबह उठा दिया करता था। उसने बताया कि दो महीने बाद नीट की परीक्षा है लेकिन भाई की मौत के बाद हम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेरे हौसले टूट रहे हैं लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी। अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने भाई के सपने को जरूर साकार करूंगी।

इनसेट