{"_id":"666b7ee64385419e0200f204","slug":"udhampur-fire-short-circut-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-111846-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शॉर्ट सर्किट से घर की पहली मंजिल में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शॉर्ट सर्किट से घर की पहली मंजिल में लगी आग, सामान जला
Fri, 14 Jun 2024 04:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 20 त्रिलोकी नाथ मंदिर क्षेत्र में रात एक बजे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड 20 में शॉर्ट सर्किट से एक घर की पहली मंजिल में आग लगने से सामान राख हो गया। यह घटना बुधवार मध्यरात्रि करीब एक बजे त्रिलोकी नाथ मंदिर रेलवे रोड क्षेत्र में हुई है। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
घर से धुआं एवं आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और संबंधित परिवार सहित दमकल विभाग को सूचित किया। घर में ताला लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में लोगों को दिक्कत पेश आई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है, लेकिन तब तक घर में रखा सामान राख हो गया है। इमारत की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाली पीड़ित महिला नीलम ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक रहते हैं। वह भी घर पर नहीं थे। बुधवार रात को उनकी बेटी की डिलीवरी हुई है, जिस कारण वह अस्पताल गई थी। रात को पड़ोसियों ने घर की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना दी। जैसी ही वह घर पहुंच कर देखा तो पूरा सामान जलकर राख हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।