फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, electricity, development

Udhampur News: जिले में पहले चरण में बढ़ेगी ट्रांसफार्मर की क्षमता, बदले जाएंगे 50 साल पुराने तार

Thu, 09 May 2024 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
udhampur, electricity, development
रिस्टोर डेवलपमेंट योजना के तहत मंजूर 800 में से 193 करोड़ रुपये मिले, टेंडर लेने वाली कंपनी ने शुरू किया सर्वेआचार संहित हटते ही चार जून के बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीउधमपुर। बिजली विभाग की ओर से जिले भर में जल्द ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने व 50 साल से ज्यादा पुराने तार बदलने का काम चार जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू होने वाला है। रिस्टोर डेवलपमेंट योजना (आरडी) के तहत मंजूर 800 करोड़ में से 193 करोड़ विभाग को मिल गए हैं। इसके तहत पहले चरण में ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के साथ ही पुराने तार को बदला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया को विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। टेंडर लेने वाले कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 800 करोड़ रुपये की लागत से जिले में नए ट्रांसफार्मर, खंभे, एलडी समेत अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इससे बिजली के ढांचे में सुधार होगा। सर्वे टीम उन क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां तारें ज्यादा खराब हैं और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने हैं। इतना ही नहीं शहर में भी सर्वे कर यह पता लगाया जा रहा कि किन क्षेत्रों में तारें पुरानी और कहां ट्रांसफार्मरों बिना फाउंडेशन के हैं। शहर के कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां पर 50 साल से भी अधिक का समय हो जाने के बावजूद बिजली की तारों को बदला नहीं गया है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में टीमें रख बड़ाली, सतैनी, धनौड़ी, नैनसू, मानपा, स्याल, डेयरी फार्म, जखैनी में सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने तार, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हो रहे सर्वे से लोग खुश
बिजली विभाग की ओर से ढांचे के कायाकल्प के लिए आरडी योजना के तहत किए गए टेंडर के बाद कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई ऐसे ट्रांसफार्मर हैं जो काफी पुराने हैं। कई क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।



विभाग की ओर से आरडी योजना के तहत 193 करोड़ से जिलेभर में नए ट्रांसफार्मर और 50 साल से लगी पुराने तार को बदला जाएगा। टेंडरिंग हो चुकी है। कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। कर्मचारी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तारों व ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद जल्द ही कंपनी काम शुरू कर देगी।
- अनिल हीरा, एईई, बिजली विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed