फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, education, women college

Udhampur News: इशिता की लेखन में दिखी पकड़, सबसे पहले लिखी बापू की जीवनी

Fri, 27 Sep 2024 06:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
udhampur, education, women college
महिला कॉलेज में महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं पर हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गांधी जयंती समारोह-2024 के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की तरफ से वीरवार को महात्मा गांधी के जीवन और शिक्षाओं पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई।
इस का आयोजन प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. स्वर्णा देवी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों को निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए विषय सौंपे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें इशिता शर्मा ने पहला, मानवी राठौर ने दूसरा और नाजिया अख्तर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. मूल राज (विभागाध्यक्ष उर्दू), प्रो. शमा रानी (विभाग डोगरी), प्रो. पूजा भारती (विभागाध्यक्ष भूगोल) इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वय सांस्कृतिक समिति के सदस्यों डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. स्वर्णा देवी, प्रो. यशपाल, डॉ. शालू जसरोटिया, डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. मीनाक्षी जम्वाल, प्रो. शमा रानी, प्रो. पूजा भारती और प्रो. यश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed