{"_id":"6ade5a28c1f30798a40a23bd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-142181-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शस्त्र पूजन के बाद रामनगर में निकला आरएसएस का पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शस्त्र पूजन के बाद रामनगर में निकला आरएसएस का पथ संचलन
विज्ञापन
रामनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रामनगर कस्बे में शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन किया गया। इसमें करीब 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान घोष की स्वर लहरियों ने कस्बे का माहौल आकर्षक बना दिया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कस्बे के नत्था सिंह पार्क में शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से पथ संचलन शुरू किया। पथ संचलन मुख्य बाजार, चिगली चौक, अस्पताल मार्ग, ऐतिहासिक किले और बस अड्डे से होते हुए वापस नत्था सिंह पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
पथ संचलन में रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने भी स्वयंसेवकों के साथ कदम से कदम मिलाकर भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग से अनुशासन और एकजुटता का संदेश देते हुए आगे बढ़े। आरएसएस के घोष दल की धुनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रामनगर जिला संघचालक धर्मवीर गुप्ता, उधमपुर विभाग सेवा प्रमुख राधेश्याम और जिला कार्यवाह कुलदीप सहित संघ के अन्य पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की भागीदारी और कस्बे में लोगों के स्वागत ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूरे मार्ग पर पथ संचलन अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।