{"_id":"6ade59a14320ffdf6d04b924","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142189-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जोफड़ पंचायत में 10 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जोफड़ पंचायत में 10 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की जोफड़ पंचायत के वार्ड नंबर छह में जल्द ही सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से टेंडर जारी किया है। यह निर्माण कार्य वर्ष 2026-27 के विधानसभा विकास निधि (सीडीएफ) के तहत करवाया जाएगा। भवन बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
जारी टेंडर के अनुसार निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 60 दिन की अवधि निर्धारित की गई है। इच्छुक ठेकेदार 30 अक्तूबर तक निविदा जमा कर सकेंगे जबकि 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे निविदाएं खोली जाएंगी। टेंडर जारी होने के बाद अब निर्माण कार्य आवंटित होने और काम शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
स्थानीय निवासी राम प्रकाश, खेम राज, बोध राज, नेक राम, लक्ष्मण दास व अन्य का कहना है कि सामुदायिक भवन बनने से पंचायत के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक समारोहों, बैठकों और अन्य सामूहिक गतिविधियों के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
कोट
जोफड़ पंचायत के वार्ड 6 में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग