फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, District Sports, Under 19, Subash Stadium

Udhampur News: अंडर-19 जिला अंतर विद्यालय खेल मुकाबलों में 340 लड़कों ने दिखाया दम

विज्ञापन
Udhampur, District Sports, Under 19, Subash Stadium
खेल विभाग की ओर से आयोजित फैंसिंग मुकाबले में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
तलवारबाजी, ताइक्वांडो, जूडो, मुक्केबाजी, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल आदि के मुकाबले करवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में सोमवार को तलवारबाजी, ताइक्वांडो, जूडो, मुक्केबाजी, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल के मुकाबले और मिनी स्टेडियम उधमपुर में हैंडबॉल खेलों में अंडर-19 वर्ष लड़कों की जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 340 लड़कों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधिकारी रोमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में जेडईपीओ टिकरी पुष्पिंदर कौर, जेडईपीओ पंचैरी विजय कुमार और जेडईपीओ जिब ज्योति रानी ने मुख्य अतिथि रहे। पुष्पिंदर कौर ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों और समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने पर भी जोर दिया। प्रतिभागियों के अलावा, सभी पीईएम, पीईटी, आरईके, एनवाईसी व एनवाईके, ग्राउंड मैन और विभाग कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। फुटबॉल और हैंडबॉल में ट्रायल और चयन आयोजित किए गए और चयनित टीमें आगामी संभाग स्तरीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम

तलवारबाजी

वजन - 40 किग्रा - अक्षल ठाकुर (एचएसएस गढ़ी)
वजन - 45 किग्रा - मोहम्मद आकिफ (एचएसएस बॉयज उधमपुर)
वजन - 48 किग्रा - अनुज गोस्वामी (एचएसएस गढ़ी)
वजन - 52 किग्रा - मोहम्मद बाबर (हैप्पी मॉडल एचएसएस उधमपुर)
जूडो
45 किग्रा-वंश शर्मा (एचएसएस गढ़ी)
55 किग्रा-राजिंदर सिंह (एचएसएस गढ़ी)
60 किग्रा-रोहन ठाकुर (हैप्पी मॉडल एचएसएस उधमपुर)

ताइक्वांडो
45 किग्रा-शिवांश राजपूत (एचएसएस बॉयज उधमपुर)
48 किग्रा-मुब्सर हुसैन (इंदिरा मेमोरियल एचएसएस रठियान)
51 किग्रा- संजीव कुमार (एचएसएस बॉयज उधमपुर)
साफ्टबाल
शिवांश बाजल - इंदिरा मेमोरियल एचएसएस रठियान
मनत सिंह - इंदिरा मेमोरियल एचएसएस रठियान
राजिंदर सिंह - एचएसएस गढ़ी
बॉक्सिंग

वजन - 48-52 किग्रा - हरेश कुमार (हैप्पी मॉडल एचएसएस उधमपुर)
वजन - 52-56 किग्रा - मोहम्मद बाबर (विजय एचएसएस उधमपुर)

वजन - 60-64 किग्रा - सक्षम सिंह (एचएसएस बॉयज उधमपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed