{"_id":"68867f7ac651a4a8090c7d80","slug":"udhampur-development-gujed-childi-road-will-built-soon-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125680-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गुजेड़ चिल्डी से नामन तक 17.34 करोड़ से बनेगी सात किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गुजेड़ चिल्डी से नामन तक 17.34 करोड़ से बनेगी सात किमी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग गुजेड़ चिल्डी से नामन तक 17.34 करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर लंबी सड़क का जल्द निर्माण करेगा।
मौजूदा समय में क्षेत्र में सड़क न होने से ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य तीन क्षेत्रों के लोगों को रोजाना सात किलोमीटर पैदल सफर तय कर आना-जाना पड़ रहा है। हालांकि इस क्षेत्र में सड़क बनाने की लोगों की काफी पुरानी मांग थी। इसको लेकर लोग क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में यह मुद्दा उठाते रहे हैं। पूर्व सरपंच छोटू राम ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क बनने से इसके साथ लगते तीन क्षेत्रों में कालसरा, चरकुंड और किथर में रहने वाले लोगों को भी लाभ होगा। कई पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ जाएगा। इस सड़क का फायदा लगभग तीन हजार से अधिक की आबादी को होगा।
उन्होंने बताया कि उधमपुर कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए रोजाना सात किलोमीटर का पैदल सफर छात्र तय करते हैं। सड़क बनने से उनकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
कोट...
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-आदित्य सिंह, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग