फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, DC Saloni Rail, Held Meeting, Anti Narcotics

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्ति तत्काल कुर्क करें : उपायुक्त

विज्ञापन
Udhampur, DC Saloni Rail, Held Meeting, Anti Narcotics
 नशे की रोकथाम को लेकर समिति सदस्यों के साथ बैठक करते प्रशासनिक अ​धिकारी।
- डीसी सलोनी राय ने जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर । उपायुक्त सलोनी राय ने नशा नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन और उनके जमीनी स्तर पर प्रभाव का आकलन करने के लिए नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) के अंतर्गत वीरवार को जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक की। डीसी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल लोगों की पहचान में हुई प्रगति और एनडीपीएस अधिनियम के तहत जांच की स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने नशा तस्करों की संपत्ति तत्काल जब्त करने, मादक पदार्थों की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी उपाय करने, मादक पदार्थों के सेवन के शिकार लोगों के पुनर्वास में सहायता प्रदान करने और कोचिंग सेंटरों सहित सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नशा मुक्त पंचायत अभियान के समुचित कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। विभागों को जन जागरूकता के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर सूचना एवं संचार तकनीक गतिविधियां आयोजित करने को कहा। बैठक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रमुख केंद्रों की पहचान और निगरानी तथा नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि एवं खाद्य नियंत्रक को फार्मेसियों में 100 प्रतिशत सीबीएस बिलिंग सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया। ईटीओ को जिले में जंगली भांग की वृद्धि का सक्रिय रूप से पता लगाने और उसे नष्ट करने के लिए टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed