फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, DC Saloni Rai, DIG Sara Rizwi, Visit Rain Effected Areas

Udhampur News: डीसी और डीआईजी ने बारिश से प्रभावित एनएच-44 के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Udhampur, DC Saloni Rai, DIG Sara Rizwi, Visit Rain Effected Areas
उधमपुर। नैशनल हाइवे पर चल रहे राहत कार्य का जायजा लेते हुए डीसी व डीआईजी। प्रशासन
उधमपुर। डीसी सलोनी राय और उधमपुर-रियासी रेंज की डीआईजी सारा रिजवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के जखैनी से चिनैनी तक के जीर्णोद्धार कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया जो हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन


उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों की ओर से युद्धस्तर पर चलाए जा रहे मलबा हटाने के कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर तैनात टीमों को मलबा शीघ्र हटाने और वाहनों की आवाजाही जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी संभव उपाय करने के निर्देश दिए। कार्य की गति की समीक्षा करते हुए डीसी ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षित और सुचारू संपर्क बहाल करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से निकट समन्वय बनाए रखने और निर्बाध संचालन के लिए पर्याप्त कर्मियों और मशीनरी की तैनाती करने का आग्रह किया। डीआईजी सारा रिजवी ने भी निकासी प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने यातायात के सख्त नियमन और जनता को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक सलाह जारी करने पर जोर दिया। बताया गया कि अगर मौसम साफ रहा तो एनएच-44 के उधमपुर- चिनैनी खंड पर शाम तक संपर्क बहाल होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वह पूरी तरह से यातायात बहाल होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और समय-समय पर जारी यातायात सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed