{"_id":"664519ee4d2b80ae08086833","slug":"udhampur-culture-mongri-mela-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-110683-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा में शिव पार्वती के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा में शिव पार्वती के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
Thu, 16 May 2024 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक मोंगरी मेला जारी, दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेर दब्बड में आयोजित तीन दिवसीय प्राचीन मोंगरी मेला दूसरे दिन जारी रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में जहां श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर शिव पार्वती की पुरानी गुफा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया है। इसके अलावा लोग झूलों का पकवानों का भी आनंद उठाते दिखाई दिए।
मेले में स्थानीय सहित उधमपुर और जम्मू के विभिन्न इलाकों से लोग भी पहुंचे थे। जहां लोगों ने सबसे पहले शिव पार्वती की प्राचीन गुफा में पहुंच भगवान शिव पार्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर मेला स्थल पर मेले का आनंद उठाया। दूसरे दिन बुधवार को भी जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिनभर मेले में काफी चहल-पहल रही। महिलाओं व युवतियों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। युवा व बुजुर्ग खाने पीने की वस्तुओं का आनंद उठाते दिखाई दिए। खिलौने की दुकानों पर बच्चे भीड़ लगाकर मनपसंद खिलौने खरीदते नजर आए। सरकारी स्टालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार दूसरे दिन भी जारी रहा। मेले के दूसरे दिन भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेले में लगाए गए झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम खास आकर्षण का केंद्र बने रहे।