फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, crime, ramban, accident, one death

Udhampur News: टक्कर के बाद ट्रक-डंपर पलटे, एक की मौत व दो घायल

Thu, 16 May 2024 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 16 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
udhampur, crime, ramban, accident, one death
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के डलवास इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे दोनों वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिले के डलवास में टक्कर के बाद हाईवे पर दो वाहनों के पलटने से एक चालक की मौत हो गई जगह दो अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के डलवास इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ है।

बुधवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा ट्रक (पीबी35क्यू4481) जब रामबन के डलवास इलाके में पहुंचा तो डंपर (जेके19ए0166) से टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित हो कर हाईवे पर पलट गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर का चालक और खलासी घायल हुआ है। मृतक चालक की पहचान मनजीत सिंह (50) पुत्र बलवंत सिंह निवासी मॉडल टाउन, शिव नगर, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में डंपर चालक मोहम्मद अकरम और बहार अहमद दोनों निवासी सुंबड़ रामबन के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed