फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, court, national lok adalt

Udhampur News: सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले को 25 लाख मुआवजा

Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
udhampur, court, national lok adalt
जिला अदालत परिसर में हुआ तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी को 60 दिन में मुआवजा राशि देने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए एक महत्वपूर्ण मामले में सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वरिंद्र सिंह भाऊ की अध्यक्षता में जिला अदालत परिसर में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसमें शिव कुमार पुत्र जागो प्रसाद निवासी वार्ड 17 (उधमपुर) को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। यह मुआवजा राशि सत्र न्यायाधीश वरिंद्र सिंह भाऊ और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिनेश गुप्ता की पीठ द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि 36 वर्षीय शिव कुमार चालक था और अपने परिवार के लिए आय का एकमात्र स्रोत था। जनवरी 2021 को ओमाड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा व लापरवाही से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक ने पैर खो दिया और 80 प्रतिशत दिव्यांगता के शिकार हो गए। उन्हें इलाज के दौरान बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने अपने वकील एडवोकेट राहुल जंडयाल के माध्यम से सितंबर 2021 में आईसीआईसी लोम्बार्ड एश्योरेंस कंपनी व दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ड्राइवर और उसके मालिक के खिलाफ जिला अदालत में एमएसीटी मामला दायर किया था। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में घायल को मुआवजा देने का आदेश दिया।

इसमें एश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया गया कि वह घायल को साठ दिनों में मुआवजा दे और दिए गए समय में भुगतान न करने की स्थिति में कंपनी को सात प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा। पीड़ित ने कोर्ट के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed