{"_id":"6664b8ceb4cbcf59bb0aebf6","slug":"udhampur-court-lok-adalt-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-111661-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: यातायात चालान के 288 मामलों का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: यातायात चालान के 288 मामलों का मौके पर निपटारा
Sun, 09 Jun 2024 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
डालसा की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, वसूला जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के निर्देश पर शनिवार को उधमपुर में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। यह अदालत प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज उधमपुर हक नवाज जरगर की अध्यक्षता और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी (डालसा) सचिव अजय कुमार के पर्यवेक्षण में लगाई गई थी। इसमें यातायात चालान के 288 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
जिला अदालत परिसर में आयोजित कार्रवाई में यातायात चालान और बिजली के मामलों की सुनवाई हुई। इसके तहत जिले में पांच बेंच का गठन किया गया था। यातायात चालान और बिजली के मामलों पर विशेष लोक अदलत का आयोजन डालसा उधमपुर द्वारा पार्टियों के बीच सौहार्दपूर्ण निपटान के उद्देश्य से किया गया था, ताकि नियमित अदालतों पर मुकदमेबाजी के बोझ को कम किया जा सके। इसमें कुल 288 ट्रैफिक चालान को लिया गया और उनमें से सभी का निपटान किया गया। अपराधियों से 2.41 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।