{"_id":"66491402dae2642d9f0659d6","slug":"udhampur-court-lok-adalt-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-110791-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर में विशेष लोक अदालत आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर में विशेष लोक अदालत आठ को
Sun, 19 May 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथाॅरिटी (डालसा) की तरफ से जिले में आठ जून को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लेक्स उधमपुर के अलावा मुंसिफ कोर्ट परिसर मजालता, चिनैनी और रामनगर में मामलों का निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी डालसा सचिव एवं सब जज अजय शर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मुख्य रूप से दो प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें सभी तरह के ट्रैफिक चालान और बिजली बिल से संबंधित मामले शामिल हैं। लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए लोग डालसा उधमपुर से संपर्क कर सकते हैं और अपने बिजली बिल से संबंधी मामले के निपटारे के लिए एक प्री लिटिगेशन एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं, जिसमें वह अपने मामले से संबंधित पूरी डिटेल देंगे। जिसे आगे बिजली विभाग के साथ साझा किया जाएगा और एमनेस्टी योजना के तहत अधिकतम लाभ उक्त उपभोक्ता को दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से लोक अदालत में हिस्सा लेने की अपील की है।