फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, climate, temprature

Udhampur News: उधमपुर जिले का तापमान 42 डिग्री पार, पांइट आठ डिग्री चढ़ा पारा

Fri, 14 Jun 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
udhampur, climate, temprature
गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद बूंदाबांदी और हवाएं चलने से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में मौसम साफ रहने के चलते तापमान में इजाफा हुआ है। गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिन चढ़ने के साथ ही पारे में इजाफा हुआ और लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।लेकिन, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी और हवाएं चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। जिले का पारा 42 डिग्री पार कर गया है। इसमें पांइट आठ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, तेज हवाएं चलने से दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा और तपिश बरकरार रही। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले का अधिकतम पारा 42.2 डिग्री और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में पाइंट आठ डिग्री पारा चढ़ा है। मौमस विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी गर्मी परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed