फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Cleaning worker, Start Work, Road Clean

Udhampur News: शहर में सफाई व्यवस्था हुई सुचारु, चकाचक दिखीं सड़कें

विज्ञापन
Udhampur, Cleaning worker, Start Work, Road Clean
- सैकड़ों टन जमा कचरा उठाना सफाई कर्मियों के लिए चुनौती से नहीं रहा कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगभग एक महीने से शहर में फैली गंदगी से शहरवासियों को सोमवार को निजात मिल गई। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों को साफ कर दिया गया।
सोमवार को रास्ते साफ नजर आए। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि लगभग 30 दिनों से जमा हुए कचरे को हटाने के लिए सफाई कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थायी करने और न्यूनतम वेतन अधिनियम जैसी अन्य मांगों को लागू करने को लेकर प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह उधमपुर जिला मुख्यालय में नगर परिषद, रामनगर और चिनैनी तहसील मुख्यालयों के अंतर्गत नगरपालिका के अधीन काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारी पिछले एक माह से काम छोड़ हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

इसकी वजह से शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे जिसकी वजह से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान हो रहा था। रविवार को सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली जिसके बाद सोमवार को सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए। उधमपुर के 21 वार्डों सहित रामनगर और चिनैनी नगर पालिका के दायरे में सफाई व्यवस्था फिर से सुचारु हो पाई। जिससे प्रत्येक वर्ग ने राहत की सांस ली है। हालांकि काफी दिनों से जमा कूड़े की वजह से सफाई कर्मियों को काफी मेहनत जरूर करनी पड़ी लेकिन शहर से गंदगी हटने से मौजूदा बरसात के समय में महामारी जैसी कई बीमारियों के फैलने का खतरा भी टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े का निस्तारण अब नगर परिषद की असली चुनौती

भले ही सफाई व्यवस्था शहर में पटरी पर लौट आई है और डंपिंग स्टेशनों व चौक चौराहों से उठाकर सूई कूड़े को निस्तारण केंद्र में पहुंचाया जा रहा है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती का सामना नगर परिषद को अब करना पड़ेगा। क्योंकि सूई में मात्र पांच मीट्रिक टन की क्षमता है। उधमपुर से रोजाना 18 से 22 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। ऐसे में पिछले एक माह में जमा हुए कूड़े की मात्रा का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। उस पर नगर परिषद पहले से ही बुनियादी ढांचे, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।

सूई में कूड़ा निस्तारण को लेकर भी उचित प्रबंध किए गए हैं : सीईओ
इस बारे में पूछे जाने में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सद्दाम हुसैन ने बताया कि विभाग के पास जो बुनियादी सुविधाएं और कर्मी मौजूद हैं उनके ही दम पर शहर को कचरा मुक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूई में कूड़ा निस्तारण को लेकर भी उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed