फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, cleaning compaign

Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने पार्कों को किया चकाचक

Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, cleaning compaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रविवार को मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के वीनस चौक पार्क और चबूतरा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में साफ-सफाई की गई।
इसमें मानव सेवा दल के स्वयं सेवकों, स्वयं सेविकाओं और समिति सदस्यों ने बढ़-चढकर भाग लिया और शहरवासियों को निस्वार्थ सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया।

उधमपुर नगर परिषद के पूर्व प्रधान डॉ. जेगेश्वर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि समिति ने शहर में दो पार्क गोद लिए है, जिनका संस्था अच्छे तरीके से रखरखाव करती है। उन्होंने मानव सेवा दल क इस स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के दिशा-निर्देशन में चले स्वच्छता अभियान में सदस्यों ने दोनों पार्कों में उगी घास को काट कर हटाया। साथ ही पार्कों में लगाए पेड़-पौधों की फालतू टहनियों की भी कटाई और छंटाई की। प्रांतपाल सूरम चंद थापा ने बताया कि समिति अध्यात्म ज्ञान प्रचार प्रसार के साथ साथ समाज सेवा के विभिन्न अभियान चलाकर मानव हितकारी जनकल्याणकारी कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई अभियान में जोगेंद्र कुमार, गुलाब चंद, जगदेव चंद, जीवन कुमार, देव राज दाया, केशव शर्मा, राकेश कुमार, ललिता देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, कमला देवी, रीता देवी, शीला देवी, रेनू देवी, विद्या देवी, ललिता देवी,पोली देवी, विमला देवी, राधा देवी, विजय लक्ष्मी, रजनी देवी और मोहिनी देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed