फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, water problem

Udhampur News: शहर के नगरोटा में गहराया जल संकट, बावलियों से पानी ढो कर लोग बुझा रहे प्यास

Thu, 16 May 2024 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 16 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, water problem
विभाग की ओर से चार दिन बाद मात्र 15 से 20 मिनट तक हो रही आपूर्ति
विज्ञापन

वार्ड 21 के क्षेत्र की 15 से 20 हजार आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 21 में पड़ते नगरोटा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की अनदेखी के चलते जल संकट व्याप्त है। चार दिन बाद मात्र 15 से 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस कारण वार्ड के नगरोटा क्षेत्र की 15 से 20 हजार आबादी कई महीनों से परेशान है और बावलियों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर है। लेकिन, विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, जिस कारण लोगों में रोष है।
हालांकि, सरकार की ओर से जल शक्ति मिशन योजना के तहत हर घर जल, हर घर नल का नारा लगाया जा रहा है। लेकिन, वास्तव में जमीनी स्तर पर यह योजना भी फेल होती नजर आ रही है। क्योंकि जिला की बात करे तो कई जगहों पर मौजूदा समय में जलशक्ति मिशन के तहत पाइपें बिछाने और टैंक निर्माण का काम कई माह से बंद पड़ा है। विभाग शहर में लोगों को उचित सुविधा मुहैया करवाने में असमर्थ नजर आ रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों की कैसी हालत होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र के लोग मजबूर होकर 2 से 3 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके बावलियों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कई महीनों से क्षेत्र में चार दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। ऐसा नहीं लग रहा है कि शहर में रह रहे हैं। इससे अच्छे तो ग्रामीण क्षेत्र है, जहां प्राकृतिक जलस्रोत तो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नसीब सिंह, स्थानीय निवासी
लोग बावलियों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। इसके लिए रोजाना दो-तीन किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। इससे समय सहित दिनचर्या प्रभावित हो रही है। समस्या के बारे में कई अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन आजतक समाधान नहीं हुआ है। लोग कई बार पानी का टैंक मंगवाकर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं।
- उत्तम चंद, स्थानीय निवासी
विभाग की ओर से डेढ़ इंच की पाइप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे 15 से 20 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। जब विभाग से पानी के न आने के बारे में पूछो तो उनका एक ही जवाब होता है कि पीछे हौद में पानी नहीं है। यह तो विभाग को देखना है कि लोगों तक पानी की सप्लाई को किस तरह से पहुंचाया जा सके।
- वेद प्रकाश, स्थानीय निवासी

जल जीवन मिशन योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में पानी की समस्या है। जलजीवन मिशन का काम कई माह से बंद पड़ा है। पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है तो नहाना, कपड़े धोना तो बहुत दूर की बात है। विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाए।

- गिरधारी लाल वर्मा, स्थानीय निवासी
पानी की समस्या का मुख्य कारण हौद में पानी की कमी है। हालांकि, समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नया टैंक भी बनाया जा रहा है। जहां तक डेढ़ इंच पानी की पाइप की बात है या फिर कई घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है तो उसके लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाएंगे।
- प्रखर गुप्ता, जेई, जलशक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed