फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, sports, cricket

Udhampur News: चिनैनी क्रिकेट कप पर थंडर बोल्ट की टीम का कब्जा

विज्ञापन
udhampur, chinney, sports, cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित चिनैनी क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में थंडर बोल्ट की टीम ने चिनैनी क्रिकेट कप को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

फाइनल मुकाबले में शाइनिंग स्टार और थंडरबोल्ट के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शाइनिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शाइनिंग स्टार की टीम निर्धारित 12 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शाइनिंग स्टार के बल्लेबाज समीर अहमद में 21 गेंद में 56 रन बनाए। वहीं थंडरबोल्ट के गेंदबाज सुरेंद्र ने दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर बोल्ट की टीम ने तीन विकेट खोकर 10 ओवर में ही मैच जीत लिया। थंडरबोल्ट के बल्लेबाज सुरेंद्र ने बेहतरीन पारी खेली और 17 गेंद पर 53 रन बनाए। वहीं शाइनिंग स्टार के रफीक अहमद ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में सात रन देकर एक विकेट हासिल किया। सुरेंदर को ऑल राउंड पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed