फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Chamber of Commerce And Industry, Election, Campaign Start

Udhampur News: नामांकन प्रक्रिया पूरी, उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार

विज्ञापन
Udhampur, Chamber of Commerce And Industry, Election, Campaign Start
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पांच साल के बाद आठ सितंबर को होने जा रहे एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष के छह महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव होना है।
चुनाव में कुल 335 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन में सभी छह पदों के लिए प्रत्येक पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन बाद में सचिव पद के एक दावेदार अशोक सचदेवा ने दूसरे उम्मीदवार सतपाल सल्लन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इस पद पर सतपाल सल्लन निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन

शेष पांच पदों के लिए इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला
पद

दावेदार
दावेदार
अध्यक्ष शाम स्वरूप कल्सोत्रा नीरज गुप्ता
वरिष्ठ अध्यक्ष ऋषि गुप्ता सुनील गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपांकर गुप्ता
महासचिव उमेश महाजन सुभाष गुप्ता
कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा संजय भूषण गुप्ता
---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार पहले भी टल चुका चुनाव
पहला प्रयास :- चुनाव को लेकर साल 2024 के मध्य में भी प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन रजिस्ट्रार सोसाइटीज के निर्देश के बाद तत्कालीन चुनाव समिति ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया और चुनाव टल गए।

दूसरा प्रयास :- साल 2025 की शुरुआत में चुनाव की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया लेकिन इस बार कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन विवाद के चलते चुनाव स्थगित हो गए। उम्मीदवार राजन मल्होत्रा का नामांकन उनके प्रतिद्वंद्वी की मौखिक आपत्ति पर रद कर दिया गया जिसे उन्होंने अदालत में चुनौती देते हुए इसे असांविधानिक बताया। मामला अदालत तक पहुंचा और पांच मार्च को हाईकोर्ट ने चुनाव पर अस्थायी रोक लगा दी। इसके बाद पारदर्शिता को लेकर व्यापारियों की ओर से नई याचिकाएं दाखिल हुईं जिनके आधार पर अदालत ने आदेश दिया है कि चुनाव पूर्व जज की निगरानी में कराए जाएं।

इस बार बिना अड़चन चुनाव संपन्न होने की उम्मीद
पहले दो बार विवाद के चलते रद्द हो चुके यह चुनाव अब हाईकोर्ट के निर्देशानुसार होने जा रहे हैं। निष्पक्ष प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करतार सिंह को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनकी सहायता के लिए रवि मलगुरिया, नरेश खजूरिया और संजीव सिंह चुनाव समिति के सदस्य नामित किए गए हैं।

बहरहाल इस बार नामांकन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची तक की सभी प्रक्रिया 21 अगस्त तक सफलतापूर्वक और बिना किसी विवाद के संपन्न हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार किसी तरह की अड़चन के बिना चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article