{"_id":"6876b3db28461171f7083f24","slug":"udhampur-chakhad-village-floor-mill-area-shortage-of-drinking-water-delegation-meet-with-officials-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125262-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चक्खड़ के फ्लोर मिल इलाके में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने लगाई समस्या हल करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चक्खड़ के फ्लोर मिल इलाके में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने लगाई समस्या हल करने की गुहार
विज्ञापन
उधमपुर। पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग कार्यालय पहुंचा चक्खड़ गांव का शिष्टमंडल:सं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते गांव चक्खड़ के फ्लोर मिल क्षेत्र में पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय में पहुंचा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताकर समाधान की मांग की।
शिष्टमंडल में शामिल प्रतिभा जम्वाल, सोनाली देवी व अन्य ने कहा कि उनके गांव में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है। आसपास के इलाकों में जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत नई पाइपें बिछाकर लोगों के घरों में पानी की सुविधा मुहैया करवाई है लेकिन उनका गांव अभी तक इस सुविधा से महरूम है। इस वजह से उन्हें आसपास के इलाकों की टंकियों से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कभी-कभी तो जेब से पैसों खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। तब जाकर घर की जरूरतों के लिए पानी मिल पाता है। इसलिए उनकी मांग है कि गांव में पानी की किल्लत को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि फंड नहीं मिलने के कारण उनके क्षेत्र में काम रुका हुआ है इसलिए फंड मिलते ही आगे का काम जल्द पूरा करवाया जाएगा।