{"_id":"688d107dc728e370cb06511e","slug":"udhampur-block-khoon-upper-primary-school-building-in-poor-condition-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125898-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खस्ताहाल इमारत में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर नन्हे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खस्ताहाल इमारत में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर नन्हे बच्चे
विज्ञापन
- मात्र दो कमरों में हो रहा शिक्षा का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक खून में पड़ती बिलासपुर पंचायत के रैनू द केरी इलाके में शिक्षा विभाग की ओर से 2008 में क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए अपर प्राइमरी स्कूल बनाया गया था ताकि बच्चों को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े लेकिन मौजूदा समय में स्कूल की इमारत खस्ताहाल है।
स्कूल की इमारत की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय लोग विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक इमारत की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हैं। पूर्व सरपंच मनोज ने बताया कि स्कूल की इमारत की खस्ताहाल होने से बच्चों के परिजन चिंतित हैं। स्कूल की इमारत की मरम्मत के लिए क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में आवाज उठाने के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
स्थानीय निवासी रतन चंद, भूषण लाल, राम लाल, मदन लाल सहित अन्य का कहना था कि कई बार विभाग के आला अधिकारियों को स्कूल की इमारत की खस्ताहाल को लेकर अवगत करवाने के बावजूद आज तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने एक बार फिर से विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है ताकि बच्चों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
कोट...
विभाग की ओर से इस वित्त वर्ष के प्लान में जिला के कई स्कूलों की मरम्मत के लिए प्लान बनाकर भेजा गया है। जैसे ही प्लान मंजूर होकर आता है वैसे ही इस स्कूल की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ