फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur blast

आम आवाजाही के लिए खुला सलाथिया चौक का घटनास्थल

विज्ञापन
Udhampur blast
उधमपुर: पुलिस द्वारा सलाथिया चौक से आईडी ब्लास्ट वाली जगह से उठाए गए बैरियर. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक पर बीते बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट के बाद अब सब कुछ सामान्य हो चला है। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल को भी खोल दिया, जहां लोग आते जाते नजर आए। रोटरी में भी लोगों को बैठने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, धमाका बड़ा था, इसलिए लोग घटना को इतनी जल्दी भुला नहीं सकते। वे आते जाते इस स्थान को ध्यान से देख रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को सलाथिया चौक इलाके में रोटरी के नजदीक आईईडी धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। कंटीले तार लगाकर इस स्थान को घेर लिया था, और किसी को इसके अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इस स्थान पर कई सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे।
विज्ञापन

तीन दिन तक पुलिस, एनआईए और एसआईए घटनास्थल पर जांच करते और सैंपल लेते रहे। लेकिन, शनिवार को यह स्थान आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पहले दिन यहां सैकड़ों लोग आते जाते देखे गए। हालांकि, बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग घटनास्थल को ध्यान से देख रहे थे। जिन लोगों ने बुधवार को धमाके की आवाज सुनी थी, वे बार बार धमाके का जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान को खोलने के साथ ही पुलिस ने सारा सामान उठाकर जगह को साफ कर दिया था। फिलहाल, घटनास्थल पर कोई रेहड़ी लगाकर कामकाज नहीं कर रहा है। पहले यहां हर रोज पांच से अधिक लोग काम करते थे। इसके साथ ही लोगों के बैठने के लिए रोटरी को भी खोल दिया है। हालांकि, लोग अभी यहां आकर बैठने से थोड़ा कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed