फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur blast

शक के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
Udhampur blast
उधमपुर में धमाके के बाद तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा में रहा घटनास्थल व रोटरी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक पर हुए आईईडी विस्फोट के मामले में पुलिस को तीसरे दिन शुक्रवार को भी कोई कामयाबी नहीं मिली। इसको लेकर पुलिस कोई जानकारी भी नहीं दे रही है। हालांकि, सूत्र बताते हैं पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की है। साथ ही पुलिस अब आतंकियों के रेकी कर्ताओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन

विस्फोट के दूसरे दिन वीरवार को पुलिस ने एनआईए और एसआईए के साथ विस्फोट स्थल की जांच की थी। मौके पर ही कुछ टेस्ट किए गए और कुछ सैंपल भी लिए गए। करीब डेढ़ घंटे तक टीमें घटनास्थल की जांच करती रहीं। शाम को एनआईए और एसआईए के टीमें लौट गईं। तीसरे दिन भी विस्फोट स्थल को पुलिस ने लोगों की आवाजाही के लिए बंद रखा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां आतंकवादियों के मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर्स (रेकी कर्ता) पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। डुडु, बसंतगढ़, डोडा के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर ध्यान केंद्रित कर जांच की जा रही है। हालांकि, तीन दिन तक जांच करने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि आईईडी फल मंडी में सब्जी के डिब्बे के अंदर लगाया गया था, या सलाथिया चौक पर रेहड़ी पर रखा गया था। जांच एजेंसियां विस्फोट में अब तक मिले सुरागों पर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस ओवर ग्राउंड वर्कर्स का पता लगाने के लिए भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
उधमपुर पुलिस को ही सौंपी जा सकती है जांच
धमाके के बाद शुरू की गई जांच से लग रहा था कि मामले की छानबीन एनआईए या एसआईए को सौंपी जाएगी। लेकिन, अब सूत्रों के अनुसार इसकी जांच उधमपुर पुलिस ही करेगी। पुलिस ने जांच के लिए एनआईए और एसआईए की मदद ली गई थी। दो दिन तक एनआईए और एसआईए की टीमें उधमपुर पुलिस के साथ जांच करती रहीं। लेकिन, वीरवार शाम को दोनों टीमें लौट गई हैं। अब आगे की जांच पुलिस ही कर रही है।

----
मृतक की पत्नी व अन्य से हुई पूछताछ
पुलिस ने विस्फोट में मारे गए जुगल की पत्नी अनीता और अन्य साहिल कुमार नाम के घायल से भी पूछताछ की है। इन तीनों को भी शुक्रवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पुलिस पता लगा रही है कि जब विस्फोट हुआ, तब ये लोग कहां खड़े या बैठे थे? विस्फोट मृतक जुगल के पास हुआ, और अभी तक पुलिस विस्फोट के सही स्थान के बारे में भी जानकारी हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed