{"_id":"68964d3f0e55fc776b04b17a","slug":"udhampur-barmeen-dharnum-road-closed-land-slide-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126135-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बरमीन-धारनू मार्ग छह दिन से बंद, मलबा न हटाए जाने से गांववासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बरमीन-धारनू मार्ग छह दिन से बंद, मलबा न हटाए जाने से गांववासी परेशान
विज्ञापन
बरमीन से धारनू की ओर जाने वाले मार्ग पर मलबा आने से बंद पड़ी सड़क।
उधमपुर। बरमीन से धारनू की ओर जाने वाले मार्ग पर छह दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर आए मलबे के कारण मार्ग बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों को सड़क बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वे कई बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के आला अधिकारियों से जेसीबी भेजकर सड़क से मलबा हटाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से अभी तक मलबा नहीं हटाया गया। गौरतलब है कि बरमीन से लेकर धारनू तक 14 किलोमीटर रास्ता है। इसमें से छह किलोमीटर तक सड़क मार्ग खुला है। वहां तक ही यात्री वाहन आ जा रहे हैं। बाकी का सफर लोग पैदल कर रहे हैं।
लोगों को सड़क पर गिरे मलबे को पार करके आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने एक बार फिर से विभाग से जल्द से जल्द बंद मार्ग को खुलवाने की मांग की है।
कोट..
किसी अन्य क्षेत्र में जेसीबी लगी होने के कारण सड़क पर गिरा मलबा नहीं हटाया जा सका। जेसीबी मशीन को मंगवा लिया गया है। जल्द ही सड़क से मलबे को हटाकर मार्ग को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विनय, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग