{"_id":"67252a05c958296b92052653","slug":"udhampur-assam-soldier-posted-in-military-hospital-commits-suicide-by-shooting-himself-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur : सैन्य अस्पताल में तैनात असम के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur : सैन्य अस्पताल में तैनात असम के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके पर ही हो गई मौत
Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
सार
फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सैन्य जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर कमांड अस्पताल में तैनात 37 एएमसीडी यूनिट के जवान मांटू काकाटी (37) पुत्र राजेश्वर काकाटी निवासी सोमाली वारी समितपुर कालीवाडी, असम शुक्रवार तड़के 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर के शवगृह पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जवान को गोली उसके गले में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सैन्य जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
विज्ञापन