फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Arun Sharma, Aware the Peoples, Banned Chinese Thread

पतंग कटे तो कटे, गट्टू डोर से किसी के सांसों की डोर न कटे : अरुण शर्मा

विज्ञापन
Udhampur, Arun Sharma, Aware the Peoples, Banned Chinese Thread
गट्टू डोर के खिलाफ जागरूकता संदेश वीडियो बनाने वाले अरुण शर्मा और बेटे को सम्मानित करते स्थानीय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पतंगबाजी खुशी का उत्सव का है इसे खुलकर मनाएं और जमकर पेंच लड़ाएं। पतंग कटती है तो कट जाए लेकिन ध्यान रहे किसी की पतंग काटने के लिए जानलेवा गट्टू डोर का इस्तेमाल कदापि न करें ताकि किसी की सांसों की डोर न कट जाए।
यह संदेश स्थानीय समाज सेवक अरुण शर्मा ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहरवासियों को दिया। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने बेटे के साथ मिलकर गट्टू डोर के जानलेवा दुष्परिणामों पर एक वीडियो के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया था। इसके लिए शुक्रवार को उन्हें शहरवासियों की तरफ से सम्मानित भी किया गया। अरुण शर्मा ने कहा कि गट्टू डोर पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है और इसकी परिपालना के लिए पुलिस भी पूरी चौकसी के साथ निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

फिर भी हम सब का कर्तव्य है कि गट्टू डोर का इस्तेमाल न खुद करना है और न किसी को करने देना है। अपने आसपास अगर कोई गट्टू डोर का इस्तेमाल करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देनी है। उन्होंने कहा कि गट्टू डोर न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। जो लोग थोड़े से लालच के लिए इसे ऑनलाइन मंगवाकर कारोबार कर रहे हैं उन पर भी नकेल कसनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed