{"_id":"688bc9e11eb3d0b324099846","slug":"udhampur-army-public-school-won-title-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125850-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एपीएस उधमपुर ने आवा उत्तरी कमान एथिक्स बाउल का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एपीएस उधमपुर ने आवा उत्तरी कमान एथिक्स बाउल का खिताब जीता
विज्ञापन
एपीएस उधमपुर की टीम ने आवा उत्तरी कमान एथिक्स बाउल 2025 का खिताब किया अपने नाम। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) ने प्रतिष्ठित आवा उत्तरी कमान एथिक्स बाऊल 2025 में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में नैतिक चिंतन, आलोचनात्मक सोच और मूल्य आधारित संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता का आयोजन एपीएस नगरोटा की ओर से 23 से 30 जुलाई तक किया गया। इसमें उत्तरी कमान के 10 प्रमुख आर्मी पब्लिक स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सप्ताह भर चलने वाली यह प्रतियोगिता नैतिक निर्णय, सामाजिक मुद्दों पर विवेकपूर्ण चर्चा और आदर्श संवाद का एक सुंदर उदाहरण बनी। एपीएस उधमपुर की टीम ने प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व और शिक्षक मुनीश चोपड़ा व मीनाक्षी संब्याल के कुशल मार्गदर्शन में बेहतरीन नैतिक दृष्टिकोण और टीम भावना का परिचय दिया।
क्वार्टर फाइनल में एपीएस उधमपुर ने सटीक और तार्किक तर्कों के साथ एपीएस कानपुर को हराया। सेमीफाइनल में गहन नैतिक विमर्श से भरे मुकाबले में एपीएस अल्मोड़ा को पराजित किया। अंत में फाइनल के रोमांचक दौर में एपीएस उधमपुर ने 165.5/190 अंकों के साथ अपनी नैतिक स्पष्टता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एपीएस अखनूर को हराकर विजय पताका लहराई।
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को बधाइयां दीं और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।