{"_id":"66dcee1f44496b6f29012894","slug":"udhampur-anti-encrochment-drive-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115076-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विभिन्न बाजारों से 13 अवैध रेहड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विभिन्न बाजारों से 13 अवैध रेहड़ियां जब्त
Sun, 08 Sep 2024 05:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में आए दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते नगर परिषद की ओर से शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों से 13 अवैध रेहड़ियों को जब्त किया गया।
नगर परिषद की टीम ने शनिवार को शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, अस्पताल रोड, सहित अन्य बाजारों में अवैध रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की । उन्हें जब्त कर नगर परिषद के दफ्तर पहुंचाया। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न बाजारों में अवैध तरीके से रेहड़िया लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की शिकायत पर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। साथ ही कई दुकानदारों को भी सामान दुकानों के बाहर नहीं रखने की चेतावनी दी है।
नगर परिषद के सीईओ विशाल सड़ाेत्रा ने बताया कि इस संदर्भ में काफी समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते टीम भेजकर बाजारों में लगी अवैध रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शहर में किसी को भी अतिक्रमण की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।