{"_id":"6664ba67846d01e4a50d45a4","slug":"udhampur-action-jalshakti-department-chalan-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111630-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: व्यवसायिक इस्तेमाल पर आठ बोरवेल व तीन सर्विस स्टेशन सील, तीन कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: व्यवसायिक इस्तेमाल पर आठ बोरवेल व तीन सर्विस स्टेशन सील, तीन कनेक्शन काटे
Sun, 09 Jun 2024 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर जलशक्ति विभाग की शहर सहित चन्नी मोड़ व काशिराह में कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जलशक्ति विभाग ने शहर सहित चन्नी मोड़ और काशिराह में भी अवैध तरीके आठ बोरवेल व तीन सर्विस स्टेशन को सील किया गया है। वहीं, घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर तीन कनेक्शन काटकर जुर्माना वसूला है। विभाग की ओर से पानी के बकाया बिल की भरपाई को लेकर जगह-जगह कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने शुक्रवार को भी घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं, कार्रवाई को जारी रखते हुए शनिवार को भी विभाग ने अवैध तरीके से पानी के बोर करने पर आठ वोरवेल और तीन सर्विस स्टेशन को सीज किया है। विभाग का कहना है कि बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हालांकि, मौजूदा समय में सिर्फ अवैध व्यवसायिक कनेक्शन को ही काटा जा रहा है। अब तक चार व्यवसायिक फिलिंग स्टेशन, आठ बोरवेल, तीन घरेलू को सीज किया गया है। साथ ही उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। बकाया बिल को लेकर विभाग की ओर से 3.5 लाख रुपये वसूले गए हैं।
बकाया बिल का भुगतान करने के संबंध में विभाग ने काफी समय पहले लोगों को चेतावनी दी थी। वहीं, घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर दस हजार रुपये जुर्माना व एक साल के पानी का बिल वसूला है। विभाग की ओर से बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
- अरुण कुमार गुप्ता, जेई जलशक्ति विभाग, उधमपुर