{"_id":"6883697acdb23ed1ad00972c","slug":"udhampur-a-youth-committed-suicide-after-being-denied-permission-to-play-mobile-games-police-registered-a-ca-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur: मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur: मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Fri, 25 Jul 2025 04:55 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:55 PM IST
सार
उधमपुर में एक 19 वर्षीय युवक ने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान गौरव सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
उधमपुर शहर के जेल रोड इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौरव सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और लंबे समय से उधमपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गौरव हलवाई का काम करता था और घर में खाली समय में मोबाइल पर वीडियो खेलने के अत्यधिक व्यस्त रहता था । जिससे परेशान होकर उसकी मां ने जब कड़ाई के साथ उसे वीडियो गेम खेलने से मना किया तो वह इतना अधीन नाराज हुआ कि अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।