Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर में भगवान विष्णु की शोभायात्रा, 15 नवंबर से महायज्ञ

Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। रामनगर में स्थित शिवलोक आश्रम ने वार्षिक साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ के उपलक्ष्य में वीरवार को भगवान विष्णु की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शिवलोक आश्रम से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा वापस शिवलोक आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विष्णु का गुणगान करते रहे। मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों ने भगवान विष्णु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में शिवलोक ट्रस्ट के सदस्यों, सनातन परिवार और समाजसेवक संजीव जड़याल ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिवलोक ट्रस्ट के सदस्यों में राकेश गुप्ता, संजय पावा, राजेश थियालिया और गणेश दास ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक महाविष्णु यज्ञ 15 नवंबर, रविवार से शिवलोक आश्रम में शुरू होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 22 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed