फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampu news

Udhampur News: अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का टिकरी में हर पहनाकर स्वागत, भक्त हुए गद्गद्

विज्ञापन
udhampu news
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना होने के बाद सुबह करीब सात बजे उधमपुर के टिकरी इलाके में पहुंचा। यहां जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ गणमान्य लोगों ने जत्थे का भव्य स्वागत किया। अमरनाथ यात्रियों को हार पहनाए गए और माता की चुनरी भेंट की गई। स्वागत के बाद जत्था बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को जत्थे के स्वागत को लेकर सुबह साढ़े चार बजे ही जिला विकास आयुक्त सलोनी राय के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही गणमान्य लोग टिकरी के काली माता मंदिर में पहुंच गए थे। अमरनाथ यात्रा का जत्था जब सात बजे टिकरी पहुंचा तो डीसी सलोनी राय और डीआईजी रईस मोहम्मद भट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का हार पहना, मिठाई खिलाकर और माता की चुनरी पहनाकर स्वागत किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं की तरफ से काली माता मंदिर में भगवान शंकर पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर शिव तांडव का भी मंचन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे देखकर श्रद्धालुओं ने बच्चों की जमकर सराहना की। जत्थे में कुल 4603 श्रद्धालु शामिल रहे। इनमें 1933 बालटाल तो 2670 पहलगाम रूट से जाएंगे। इनमें 3631 पुरुष, 711 महिलाएं, 9 बच्चे, 237 साधु और 15 साध्वी शामिल हैं।
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंजी देविका नगरी
सबसे पहले बालटाल रूट का जत्था टिकरी पहुंचा। इसके कुछ देर बाद पहलगाम के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था स्वागत स्थल पर पहुंचा। हालांकि इस दौरान पहले से ही देरी से पहुंचे दोनों जत्थों को ज्यादा देर के लिए टिकरी में नहीं रोका गया। सभी भक्तों का स्वागत करने के बाद कुछ मिनटाें के लिए छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके बाद भक्तों में रिफ्रेशमेंट बांटकर उन्हें डीसी ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव की ओर रवाना कर दिया। स्वागत समारोह के दौरान टिकरी का इलाका बम बम भोले के जयघोष के साथ गूंजने लगा। श्रद्धालु बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए देविका नगरी उधमपुर से आगे की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत देख आनंदित हुए श्रद्धालु
छत्तीसगढ़ से आए यवक कृष्ण जुनेन ने बताया कि वो पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे हैं। भक्तों का स्वागत और व्यवस्था को देखकर काफी आनंद मिल रहा है। आज से हमारी यात्रा शुरू हुई है और यात्रा के स्वागत को देखकर बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह और भी दोगुना हो गया है


श्री अमरनाथ यात्रा के जत्थे का टिकरी में भव्य स्वागत किया गया और बच्चों की ओर से उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे जिले में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आगे की यात्रा के लिए सभी यात्रियों को खुशी खुशी रवाना किया गया है।

-सलोनी राय, डीसी उधमपुर।


यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिले के यात्रा रूट व आसपास के इलाकों में 3 टायर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसमें पुलिस, सीआईएसएफ, सेना एवं सीआरपीएफ सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं। खासकर कट आफ टाइमिंग को लेकर भी सभी कट प्वांइट्स पर सुरक्षा पुख्ता की गई है। श्रद्धालु भी कटा आफ टाइमिंग का ध्यान रखें क्योंकि अगर कोई जत्थे से अलग हो जाता है या फिर किसी चोर रास्ते से इधर उधर चला जाता है तो उसे आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और सुरक्षा कर्मी उन्हें वापस भी भेज सकते हैं।
-जोगिंद्र सिंह, एसएसपी उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article