फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two trains arrive udhampur from bhopal and Muradabad

जम्मू-कश्मीर के सैंकड़ों लोगों को लेकर उधमपुर पहुंची दो ट्रेनें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Two trains arrive udhampur from bhopal and Muradabad
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को लेकर ट्रेनों का उधमपुर पहुंचा लगातार जारी है। मंगलवार को मुरादाबाद, भोपाल और बैंगलूरू से ट्रेनों ने उधमपुर पहुंचना था। शाम तक केवल दो ट्रेनें ही उधमपुर पहुंची। मुरादाबाद की ट्रेन सुबह सवा चार बजे उधमपुर पहुंची तो भोपाल से रवाना हुई ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम चार बजे उधमपुर पहुंची। वहीं बैंगलूरू से रवाना ट्रेन आठ घंटे लेट है। कोरोना संकट के कारण बाहरी राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेनें 12 मार्च से उधमपुर पहुंच रही है और अभी तक इनमें हजारों की संख्या में लोगों को जम्मू कश्मीर में पहुंचाया जा चुका है। मंगलवार को पहली ट्रेन सुबह करीब सवा चार बजे उधमपुर पहुंची। इस ट्रेन में कुल 510 लोग सवार थे। ट्रेन के बोगियों से बारी बारी से लोगों को नीचे उतारा गया। इनकी पहले मोबाइल एप के जरिए पहले स्क्रीनिंग की गई और फिर इनको बसों में बैठने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर की तरफ रवाना कर दिया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में आगे की प्रक्रिया केे पूरा किया गया और फिर इनको बसों में बिठाकर अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। अनंतनाग, कुलगाम और रामबन जिले की बसों को केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में लेकर करीब 155 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद इनकी बसों को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी ट्रेन भोपाल से साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम करीब चार बजे उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके उधमपुर पहुंचने का समय दोपहर साढ़े 12 बजे था। इसके पहुंचने पर भी बारी बारी से लोगों को नीचे उतार कर रजिस्ट्रेशन करके अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। बैंगलूरू से रवाना तीसरी ट्रेन के पहुंचने का समय दोपहर ढाई बजे था, लेकिन यह आठ घंटे लेट बताई जा रही है। इसके देर रात को पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed