{"_id":"4d88833fcd77233ff5d8f78b3b3c4f7a","slug":"two-people-were-injured-in-the-collision-of-two-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जिब
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के चिनार इलाके में मंगलवार की सुबह स्कूटर और इनोवा की टक्कर में स्कूटर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जम्मू के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उधमपुर से जम्मू की तरफ जा रहा स्कूटर नंबर (02एडी-3713) जैसे ही चिनार इलाके में पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे इनोवा वाहन नंबर जेके01डब्ल्यू-4455 के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर में स्कूटर पर सवार नरेंद्र सिंह निवासी कुंजवानी जम्मू और पंकज निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत स्थित है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन